फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडाः हेरोइन के साथ ब्लॉक समिति सदस्य गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में किए कई खुलासे

Tue, 23 Jul 2019 12:18 PM IST
खुशबू गोयल भारत भूषण, अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
पंजाब के बठिंडा में गांव मंडी किलियांवाली से ब्लाक समिति सदस्य अजय कुमार को थाना सदर पुलिस ने गांव कटार सिंह वाला से 270 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के करीबियों में शामिल है। आरोपी के पकडे़ जाने के बाद कुछ लोगों ने उसकी एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर सांझा किया, जिसमें वह पूर्व मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल के पांव छूकर आशीर्वाद ले रहा है।
विज्ञापन


थाना सदर के अधीन आती पुलिस चौकी कोटशमीर प्रभारी एसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मंडी किलियांवाली निवासी ब्लाक समिति सदस्य अजय कुमार कार में हेरोइन लेकर बेचने जा रहा है। सूचना के आधार पर गांव कटार सिंह वाला में पुलिस ने हरियाणा नंबर की कार को रोका।

ड्राइवर सीट पर बैठे अजय कुमार की तलाशी में 270 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह मंडी किलियांवाली से मौजूदा समय में ब्लाक समिति का सदस्य है। थाना सदर में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी नानक सिंह ने बताया कि आरोपी दिल्ली से हेरोइन की खेप मंगवाता था और बठिंडा, मुक्तसर में बेच देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें