फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में वापिस आ ही गए पूर्व मेयर

Thu, 09 Jan 2014 09:41 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उन नेताओं को वापस जोड़ना शुरू कर दिया है, जिन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया था।
विज्ञापन


इसी के तहत बुधवार को इन 5 नेताओं को वापस शामिल कर लिया गया। इनमें पूर्व मेयर केवल कृष्ण आदीवाल, बीके कपूर, नरेंद्र शर्मा, सतपाल गुप्ता और नौशाद अली।

भाजपा की राष्ट्रीय सचिव व चंडीगढ़ की प्रभारी आरती मेहरा ने यह घोषणा की। मेहरा ने अनिल दुबे को भी कालोनी सेल के संयोजक पद पर बहाल कर दिया है। वहीं, मेयर चुनाव हार के बाद नाराज चल रही पार्षद राजिंदर कौर रत्तू भी वापस पार्टी के साथ जुड़ गईं।

मेहरा ने कहा कि इन सभी नेताओं को बिना किसी शर्त पार्टी के साथ जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव के लिए जिस किसी को भी पार्टी की ओर से टिकट मिलेगी, उसे जिताने के लिए सभी कार्यकर्ता प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन, वरिष्ठ नेता जयराम जोशी और अन्य नेता मौजूद थे।

आप को हल्के में नहीं लेंगे
आरती मेहरा ने कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी(आप) को किसी भी सूरत में हल्के में नहीं लेगी। दिल्ली विधानसभा चुनावों में जो गलती हुई, उसे भविष्य में नहीं दोहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरह इस बार आप को भी चुनाव में करारी शिकस्त मिलेगी।
विज्ञापन


ये कमेटियां हुई गठित
चंडीगढ़ प्रदेश चुनाव समिति में संजय टंडन, सत्यपाल जैन, हरमोहन धवन, प्रेम कौशिक, चंद्रशेखर, अरुण सूद, जयराम जोशी, यशपाल महाजन और कमला शर्मा हैं।

इसमें पदेन सदस्य आरती मेहरा, अजय जमवाल व सुनीता धवन। इस कमेटी में रघुबीर लाल अरोड़ा को संसदीय सीट पालक और अरुण सूद व रामवीर भट्टी को संसदीय संयोजक बनाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें