फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व वित्तमंत्री ने तंवर को कुछ ऐसा कह डाला कि बवाल

Tue, 10 Feb 2015 08:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में रविवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जहां अपने सरकारी आवास में गृह प्रवेश के मौके पर कार्यकर्ताओं को भोजन करा रहे थे, वहीं हरियाणा कांग्रेस भवन में प्रदेश इकाई के नेता पार्टी की मजबूती के लिए मंथन में जुटे थे।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के मंथन की यह दूसरी चरण की बैठक है। रविवार को बैठक के दौरान पूर्व वित्त मंत्री प्रोफेसर संपत सिंह ने अपने संबोधन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर को ‘राजनीति में बच्चा’ कहा तो बैठक में हंगामा हो गया।

संपत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक कद्दावर नेता हैं और उन्हें काफी अनुभव है लेकिन तंवर अभी बच्चे हैं। इस बात पर हंगामा हो जाने के बाद संपत सिंह ने कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया है। उन्होंने कहा कि सब को मिलजुल कर पार्टी को मजबूत करना चाहिए।
विज्ञापन

कांग्रेस की मंथन बैठक में पहुंचे थे संपत सिंह

संपत सिंह रविवार को दूसरे चरण के मंथन बैठक में पहुंचे थे। तंवर पर उनके बयान के बाद माहौल इतना तल्ख हो गया कि तंवर गुट से कांग्रेस प्रवक्ता कुलदीप सोनी ने यहां तक कह दिया कि संपत सिंह का मानसिक संतुलन खराब हो चुका है।

उन्होंने कहा कि अशोक तंवर युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ-साथ पूर्व सांसद भी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि संपत सिंह पर कार्रवाई करने की वह पार्टी से सिफारिश करेंगे। कुलदीप ने कहा कि संपत सिंह कांग्रेस में एक राज्य स्तरीय पार्टी से शामिल हुए थे, जबकि कांग्रेस एक राष्ट्रीय स्तर की पार्टी है।
विज्ञापन

रणदीप सूरजेवाला नहीं गए मंथन बैठक में

मंथन बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सूरजेवाला भी नहीं गए। सूरजेवाला प्रदेश में कांग्रेस के विधायक हैं।

उन्हें शनिवार को बैठक में बुलाया गया था लेकिन दिल्ली में मतदान के कारण वह नहीं आ सके। सूरजेवाला गुट के अनुसार, इस बात की जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर को पहले ही दे दी गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें