फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर अधिकारियों को ओएसडी बनाएंगी एसजीपीसी प्रधान बीबी जागीर कौर, जानें किन नामों पर हो रही चर्चा

Mon, 07 Dec 2020 02:55 PM IST
निवेदिता वर्मा अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
एसजीपीसी प्रधान बीबी जागीर कौर। - फोटो : File Photo
विज्ञापन

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की नवनियुक्त अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने कमेटी के प्रबंध को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए सेवानिवृत्त हो चुके एसजीपीसी अधिकारियों से संपर्क साधा है। बीबी जागीर कौर इनको अपना अफसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) नियुक्त कर एसजीपीसी के अधिकारियों की बड़ी फौज पर कंट्रोल करने की रणनीति पर काम कर रहीं है।

विज्ञापन


‘अमर उजाला’ को मिली जानकारी के अनुसार बीबी जागीर कौर तीन से चार ओएसडी की नियुक्ति करना चाहती हैं। बीबी जागीर कौर के कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को निभा चुके जोगिंदर सिंह अदलीवाल का नाम ओएसडी की नियुक्तियों में सबसे ऊपर है। 


अदलीवाल एसजीपीसी के पूर्व अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ के कार्यकाल के दौरान गुरु रामदास मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन में भूमिका निभाते रहे हैं। उन्हें एसजीपीसी द्वारा संचालित अस्पतालों के कामकाज का अनुभव भी है। बीबी जागीर कौर अदलीवाल को ओएसडी नियुक्त कर मेडिकल कालेजों का प्रबंध सौंपना चाह रही हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा एसजीपीसी की धर्म प्रचार कमेटी में वर्षों तक जिम्मेदारी निभा चुके व कई किताबों के लेखक बलविंदर सिंह जोड़ा सिंघा को भी ओएसडी नियुक्त करने की चर्चा है। जानकारी के अनुसार बीबी जागीर कौर एसजीपीसी के शिक्षण संस्थानों के संचालन को पटरी पर लाने के लिए बीएड खालसा कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. जसविंदर सिंह ढिल्लों के संपर्क में भी हैं। इसी तरह वे अपने दामाद को भी ओएसडी की जिम्मेदारी सौंपकर एसजीपीसी को कंट्रोल में लेना चाहती हैं। 

ओएसडी नियुक्त किए जाने वाले सभी पूर्व अधिकारियों को कोई भी वेतन व अन्य सुविधाएं नहीं दी जाएंगी लेकिन ऐसा होने पर वर्तमान एसजीपीसी अधिकारियों में रोष व्याप्त होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। बीबी जागीर कौर के दामाद के दखल से भी विरोध के स्वर उठ सकते हैं।   

धामी ने सतबीर सिंह को नियुक्त किया निजी सचिव 
एसजीपीसी के मुख्य सचिव हरजिंदर सिंह धामी ने रिटायर अधिकारी सतबीर सिंह को अपना निजी सचिव नियुक्त किया है। सतबीर सिंह एसजीपीसी की धर्म प्रचार कमेटी में कई वर्षों तक सेवा निभाते रहे हैं। सतबीर सिंह की नियुक्ति ऑनरेरी है। इससे पहले मुख्य सचिव एसजीपीसी के अधिकारियों को ही अपना निजी सचिव नियुक्त करते रहे हैं। धामी एसजीपीसी के पहले मुख्य सचिव हैं, जिनकी नियुक्ति साधारण सभा में रखे एक प्रस्ताव के आधार पर हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें