फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद ट्रैक्टर चलाकर डीसी ऑफिस पहुंचे पूर्व सीएम, कहा '...सरकार उखड़ जाएगी'

Sun, 28 Aug 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
Hooda - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
सीएम सिटी में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने करनाल, पानीपत और कुरूक्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के विरोध में हुंकार भरी। ट्रैक्टर चलाते हुए हुड्डा कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ रामलीला ग्राउंड से लघु सचिवालय तक गए। रास्ते में सांसद दीपेंद्र हड्डा भी रोड शो में शामिल हो लिए। 
विज्ञापन


हुड्डा के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थे, लेकिन तंवर गुट से कोई शामिल नहीं हुआ। हुड्डा के अलावा विधानसभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, आनंद सिंह दांगी,धर्म सिंह छोक्कर सहित कई नेताओं की मौजूदगी में एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया और फसल बीमा योजना वापस लेने की मांग की गई। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने लघु सचिवालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनसे सहयोग मांगा और सरकार को सबक सिखाने की नसीहत दी। 

'ट्रेलर दिखाया है, फिल्म दिखाई जाएगी तो सरकार उखड़ जाएगी'

Hooda - फोटो : Amar ujala
हुड्डा ने कहा कि सरकार अब ज्यादा दिनों की नहीं है। आज तो सिर्फ ट्रेलर दिखाया है, फिल्म दिखाई जाएगी तो सरकार उखड़ जाएगी। कार्यकर्ताओं से हां भरवाई की सरकार को फिल्म दिखाने के लिए तैयार हों।  हुड्डा ने कहा कि जब-जब किसान पर प्रहार किया गया है, कांग्रेस ने खुलकर विरोध किया है। केंद्र सरकार के ढाई साल और प्रदेश सरकार के दो साल बीत चुके हैं। लोगों में जो उम्मीद जगी थी वह भी खत्म हो गई है। 

कांग्रेस सरकार के दो प्लान में किसानों के कर्जे माफ किए, गरीब लोगों के लोन माफ किए, बिजली बिल माफ किए गए। क्या प्रदेश सरकार ने आज तक एक पैसा भी माफ किया है?  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को किसानों पर थोपा जा रहा है। बीमा वह होता है जो किसान लेना चाहते हैं, ले सकते हैं। किसानों के खातों से बगैर पूछे बीमा के पैसे काटे जा रहे हैं, जो गलत है। उन्होंने कहा बहरी, गूंगी सरकार तुरंत प्रभाव से फसल बीमा योजना वापस ले। 
विज्ञापन

 बेटी ने बचा ली देश की इज्जत: हुड्डा

Hooda - फोटो : Amar ujala
हुड्डा ने कहा कि आज खेलों में बेटी ने ही देश की इज्जत बचाई है। इस सरकार के भरोसे तो कुछ नहीं होना था। खेल नीति को प्रोत्साहन हमारी सरकार के टाइम से देना शुरू हुआ। रियो ओलंपिक में खिलाड़ियों के प्रदर्शन से साफ हो गया है कि सरकार खिलाड़ियों का कितना ख्याल रखती है। 

कांग्रेस का दूसरा खेमा नहीं पहुंचा 
 हुड्डा के प्रदर्शन में कांग्रेस का दूसरा खेमा नजर नहीं आया। प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर और विधायक दल की नेता किरण चौधरी नहीं पहुंचीं। रणदीप सिंह सूरजेवाला भी प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें