फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल ने सरकारी मकान लेने से किया इंकार, बोले- अपना इंतजाम खुद कर लूंगा

Mon, 20 Mar 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने पंजाब सरकार की ओर से उन्हें सरकारी मकान देने के फैसले को नामंजूर कर दिया है। बादल ने कहा है कि सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की दरियादिली सराहनीय है, लेकिन वह अपनी रिहायश का इंतजाम खुद कर लेंगे। वह कैप्टन अमरिंदर सिंह की भावनाओं की कद्र करते हैं।
विज्ञापन


बादल ने कहा कि वह और उनकी पार्टी कांग्रेस सरकार की तरफ से सूबे के लोगों के हित में किए जाने वाले फैसले की पुरजोर हिमायत करेगी। शिरोमणि अकाली दल न ही बेवजह टकराव में विश्वास रखता है और न ही बिना मतलब वे नुक्ताचीनी करता पसंद करते हैं। नई सरकार अपने वादों को पूरा करने का इरादा रखती हो तो ये आसानी से पूरे किए जा सकते हैं।

कांग्रेस का मेनिफेस्टो दुनिया के जाने-माने अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह ने तैयार किया है। अगर वह सोचते हैं कि पंजाब का खजाना खाली है, तो वह इतने बड़े वादे नहीं कर सकते। पूर्व सीएम ने कहा कि वह कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों के कर्ज पर एक कमेटी बनाने के फैसले पर हैरान हैं, क्योंकि इस संबंध में सारी जानकारी सरकारी रिकार्ड में मौजूद है। विभिन्न यूनिवर्सिटी और खेती अर्थशास्त्री भी इस पर काफी स्टडी कर चुके हैं। अब जरूरत तो सिर्फ अपने वादे को पूरा करने की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट के फैसलों को लेकर कांग्रेस को घेरा

- फोटो : File Photo
बादल ने कहा कि वह नहीं सोचते कि कैप्टन गुटके के ऊपर हाथ रखकर खाई अपनी कसम से पीछे हटेंगे। बादल ने कहा कि उन्हें बहुत हैरानी हुई कि कांग्रेस सरकार, अकाली-भाजपा सरकार की नीतियों से आगे सोचने में पूरी तरह असफल रही है।

लाल बत्ती हटाने को छोड़कर बाकी सारे फैसले शिअद-भाजपा सरकार के फैसलों का दोहराव है। किसानों की जमीन की कुर्की न करने का फैसला पहले ही उनकी सरकार कानून बनाकर ले चुकी है।

नशा तस्करों की जायदाद जब्त करने का कानून भी पहले बना हुआ है। वाहनों का रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस का काम नए सिरे से शुरू होने के कारण डीटीओ के पद पहले ही प्रसंगहीन हो चुके हैं।

यह सारे फैसले दोहराए गए हैं। बादल ने कहा कि शिअद-भाजपा गठबंधन अभी नई सरकार को अच्छी तरह कायम होने के लिए समय देना चाहता है, इसलिए कोई सवाल नहीं पूछेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें