फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्तसर पहुंचे पूर्व सीएम, बोले- कांग्रेस सरकार के राज में गुंडागर्दी बढ़ी

Tue, 25 Apr 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
बंता सिंह के पारिवारिक सदस्यों से जताई सांत्वना
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के बनने के कुछ समय के बाद ही सूबे में गुंडाराज शुरू हो गया है। शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार के समय जहां अमन-कानून के हालात थे, वहीं कांग्रेसियाें की सरकार में गुंडागर्दी बढ़ गई है। उन्होंने यह बात सोमवार को गांव सूरेवाला में प्रेसवार्ता के दौरान कही। वह यहां शिअद के लिए जेल काटने वाले बंता सिंह की मौत पर उनके  पारिवारिक सदस्यों के साथ सांत्वना जाहिर करने आए हुए थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिअद पर आरोप लगाते रहने वाली कांग्रेस सरकार पंजाब के लोगों के साथ किए वादे पूरे न करने के बहाने ढूंढती फिर रही है। डेढ़ माह से भी कम समय में लोगों के सामने सरकार का चेहरा बेनकाब हो गया है। इसकी मिसाल गिद्दड़बाहा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से पत्रकार से मारपीट करना और रेहड़ी चालक को आत्मदाह के लिए मजबूर करने की घटना है। इस दौरान जत्थेदार गुरप्यार सिंह मल्लण, जबरजंग सिंह ढिल्लों, मनी ढिल्लों, नवतेज सिंह काउणी और जसवीर सिंह समेत अन्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें