फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व फौजियों की जॉब से जुड़ी बुरी खबर

Mon, 08 Dec 2014 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड में की जाने वाली पूर्व फौजियों की भर्ती अटक गई है। इन्हें फायर ब्रिगेड में बतौर फायरमैन तैनात किया जाना है। यह भर्ती अटकने से नगर निगम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पेस्को के पास नगर निगम को देने के लिए पर्याप्त स्टाफ नहीं है।
विज्ञापन


जुलाई में नगर निगम सदन की बैठक के दौरान फायर ब्रिगेड में 60 पूर्व फौजियों की भर्ती का एजेंडा पास हुआ था। ये पूर्व फौजी पंजाब एक्स-सर्विसमैन कॉरपोरेशन से कॉन्ट्रेक्ट पर लिए जाने थे। इस प्रस्ताव को लेकर निगम सदन में खूब हंगामा हुआ था।

ज्यादातर पार्षद पूर्व फौजियों के बजाय युवाओं को मौका देने की बात कह रहे थे। इसके बावजूद एजेंडा पास कर दिया गया था। अब पेस्को के पास पर्याप्त स्टाफ न होने से चार महीने से भर्ती रुकी हुई है। अब नगर निगम कमिश्नर ने पेस्को को इस संबंध में लेटर भी भेजा है।
विज्ञापन


144 फायरमैन हैं फायर डिपार्टमेंट में
शहर में आग बुझाने के लिए फायर डिपार्टमेंट में 144 फायरमैन हैं। इनमें से कई तो अफसरों ने ऑफिस वर्क में लगा रखे हैं। कई ऐसे भी हैं, जो डिजास्टर मैनेजमेंट की ट्रेनिंग लेने के बावजूद दफ्तरों में ड्यूटी कर रहे हैं।

कोट्स...
फायर ब्रिगेड में एक्स-सर्विसमैन की भर्ती का एजेंडा पास हो चुका है। अभी पेस्को के पास एक्स-सर्विसमैन की कमी है। उनका लेटर आया था। जैसे ही उनके पास स्टाफ होगा, वो हमें उपलब्ध करवा देंगे।
-वीपी सिंह, कमिश्नर नगर निगम।

कोट्स...
फायर ब्रिगेड के सभी कर्मचारी इस फैसले के खिलाफ हैं। पूर्व फौजियों की भर्ती का पूरा विरोध किया जाएगा। फायर ब्रिगेड में युवाओं को भी मौका मिलना चाहिए। हम इस संबंध में कमिश्नर से मिलेंगे और भर्ती रुकवाने की मांग उठाएंगे।
विज्ञापन

-सचिन कुमार, अध्यक्ष चंडीगढ़ एमसी फायर वर्कर्स वेलफेयर यूनियन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें