सतलोक आश्रम के तथाकथित संत रामपाल को 17 दिन रिमांड के बाद सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस रामपाल का हत्या मामलों में कोर्ट से रिमांड मांगेगी। रामपाल के खास राजदारों ने रिमांड के दौरान यह बताया था कि उन्होंने रामपाल के कहने पर अनुयायियों को कमरे में बंद कर दिया था और उनका दम घुटने से वे मौत के मुंह में चले गए। बरवाला पुलिस का कहना है कि हत्या मामले में पुलिस रामपाल से पूछताछ करेगी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रामपाल पर ऑपरेशन अरेस्ट के दौरान हत्या के दो मामले दर्ज हुए थे। इसके अलावा दबलैन गांव के एक युवक की हत्या का मामला भी दर्ज है। इन सभी मामलों के बारे में रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी। इससे पहले पुलिस ने उसे 1 दिसंबर को कोर्ट में पेश किया था। जहां से कोर्ट ने पुलिस द्वारा दर्ज किए गए अन लॉ फुल एक्ट के तहत आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आधार पर रिमांड मंजूर किया था।