फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग सैनिकों को बिजनेस के लिए मिलेगी आर्थिक मदद, करें आवेदन

Fri, 17 Jun 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
व्हीलचेयर पर बैठा व्यक्ति - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
देश की रक्षा करते हुए अपने अंग गंवा चुके सेना के जवानो को सरकार बिजनेस करने के लिए आर्थिक मदद देगी। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इन दिव्यांगों को पुनर्वास के लिए 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के चयनित 100 दिव्यांग को यह मदद प्रदान की जाएगी। यह मदद प्रशासन का जिला सैनिक वेलफेयर बोर्ड इंफोसिस फाउंडेशन के सहयोग से उपलब्ध करवाएगा। बकायदा प्रशासन और इंफोसिस में एमओयू साइन हुआ है।
विज्ञापन


डीसी अजीत बालाजी जोशी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कॉर्पोरेट सोशल रिस्पोंसिब्लिटी (सीएसआर) स्कीम के तहत 100 प्रतिशत दिव्यांग सैनिकों और अधिकारियों को यह मदद मिलेगी। जोशी ने बताया कि इस राशि से दिव्यांग कोई दुकान, रिपेयर यूनिट, कंप्यूटर सेंटर जैसी स्किल अपग्रेडेशन यूनिट और ट्रांसपोर्टेशन वैन इत्यादि खरीद कर नियमित आय का स्त्रोत बना सकेंगे। यह प्रयास एक्स सर्विसमैन की क्वालिटी ऑफ लाइफ को सुधारने में काफी अहम सिद्घ होगा।

ऐसे करें आवेदन
जिला सैनिक वेलफेयर ऑफिस, सैनिक रेस्ट हाउस सेक्टर-21सी में आवेदन उपलब्ध रहेंगे। www.chandigarhsainikwelfare.org  से भी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म डाउनलोड किया जा सकता है। इससे जुड़ी कोई भी जानकारी सभी कार्यदिवस में सुबह 9 से 5 बजे तक टोल फ्री नंबर 18001802054 पर ली जा सकती है। आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 30 जुलाई है। फिलहाल 1 अप्रेल 2010 से 31 मार्च 2016 के दौरान दिव्यांग हुए सैनिकों को कवर किया जाएगा।
विज्ञापन


चयन प्रक्रिया
आवेदन केबाद डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज, जिला सैनिक वेलफेयर बोर्ड के प्रतिनिधि और इंफोसिस के प्रतिनिधि की कमेटी दिव्यांग की योग्यता संबंधी जांच करेगी। आवेदनकर्ता को इस कमेटी के सामने अपने प्रोजेक्ट की रिपोर्ट पेश करनी होगी। चयनित 100 लोगों को एक किश्त में ही यह राशि दे दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें