चंडीगढ़। बांसुरी की मधुर धुनों से सराबोर शाम के साथ बुधवार को केंद्र की 268वीं मासिक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक प्राचीन कला केंद्र सेक्टर-35 के एमएल कौसल सभागार में यह शाम आयोजित की गई। इसमें पटियाला से आए मशहूर बांसुरी वादक उस्ताद मुजतबा हुसैन ने अपने बांसुरी वादन से कला प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में जस्टिस जितेंद्र चैहान, डॉ. सुधीर बतीश, पीसीएस, आर.के. वर्मा कमांडेंट, आईटी बीपी, चंडीगढ़, डॉ. मनोज टिपोटिया, सीआरआरआईडी और इंजीनियर जसविंदर सिंह मुख्य मेहमान थे।
पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के डांस डिपार्टमेंट में कार्यरत उस्ताद मुजताब हुसैन ने संगीत की शिक्षा उस्ताद फरजाद अली से प्राप्त की। कार्यक्रम की शुरुआत में राग पूरीया कल्याण में निबद्ध विलंबित एवं रूपक गतें मध्य एवं द्रुत तीन ताल में पेश करके खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के अगले भाग में राग काफी में निबद्ध होली पेश की। इसके समापन में राग मिश्र पीलू में निबद्ध दादरा से किया। इनके साथ मशहूर तबला वादक उस्ताद रफूदीन साबरी ने बखूबी संगत की। अंत में केंद्र की रजिस्टर डॉ. शोभा कौसर एवं सचिव सजल कौसर ने कलाकारों को सम्मानित किया। इस सुरीली शाम को शहर के शास्त्रीय संगीत शौकीन श्रोताओं ने खूब पसंद किया।