चंडीगढ़। जिसके जीवन में हनुमान जी आते हैं उन्हें शिव और हनुमान दोनों ही सिद्ध होते हैं। जो हनुमान जी को भजता है उन पर शिव की कृपा होती है। यह बात मंगलवार को सेक्टर- 32 में श्री बालाजी प्रचार मंडल की ओर से आयोजित ‘होली के रंग बालाजी के संग’ कार्यक्रम कही। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंगलकामना की। उन्होंने कहा हनुमानजी आपके जीवन में मंगलकामना करें। उन्होंने कहा कि हनुमान जी राजकाज के देवता है। वे बल, बुद्धि और विद्या के दाता और क्लेश को दूर करनेवाले देवता हैं। उन्होंने कहा कि यह तब होगा जब आप हनुमान जी की कीर्तन करते रहेंगे।
उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से कहा कि हनुमानजी इस पंडाल में भी हैं। वे वेश बदलकर रहते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम जब वन में विचरण कर रहे थे तो हनुमानजी ने उनसे अपना वेश बदलकर मिले थे। ब्राह्मण का वेश धारण किए थे। हनुमान जी तो सेवक हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर मनुष्य को छोड़कर जीव जंतु जो भी कीर्तन सुन रहें हैंतो उन पर भी हनुमान की कृपा होगी।