पंजाब में ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग द्वारा जिला परिषदों के अधीन सरकारी एलिमेंट्री स्कूलों में ईटीटी टीचरों के 4901 खाली पद भरने की प्रक्रिया रद्द कर दी गई है।
दो सितंबर को हुई कैबिनेट की मीटिंग में जिला परिषदों के अधीन चल रहे स्कूलों और टीचरों को शिक्षा विभाग में तब्दील करने का फैसला हुआ था।
जिसके बाद ईटीटी के लिए अलग स्थापित किए डायरेक्ट्रेट और इसके स्वीकृत पदों को भी समाप्त कर दिया गया है। उम्मीदवारों से ली गई फीस वापस करने के लिए प्रोफार्मा विभाग की वेबसाइट पर डाल दिया गया है।