फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर पर टीचर्स: CM से मिलने की मांग पर अड़े, खाने-पीने का सामान पहुंचाया गया

Tue, 08 Nov 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
टॉवर पर चढ़े दो टीचर्स - फोटो : File Photo
विज्ञापन
टावर पर चढ़े दोनों टीचरों के पास हाइड्रॉलिक लैडर के जरिये मंगलवार को खाने पीने का सामान पहुंचाया गया। पहले पुलिस जवान खाना लेकर ऊपर जाने लगे तो टीचरों ने कूदने की धमकी दी।  जिसके बाद सिर्फ खाने - पीने का सामान ही ऊपर पहुंचाया गया। जिसको उन्होंने अपने पास रख लिया।
विज्ञापन


 नौकरी पाने के लिए पंजाब भवन में मोबाइल टावर पर चढ़े हुए ईटीटी टीचरों को 132 घंटों से  ज्यादा हो चुके है। लेकिन अभी भी वो टावर पर चढ़े हुए है और बिना पंजाब सीएम से मिले नीचे आने को तैयार नहीं है। खाना पानी खत्म होने के बाद उनकी तबियत भी खराब होने लगी थी। जिसके बाद मंगलवार दोपहर को उन तक खाना और पीने का पानी पहुंचाया गया। टावर पर चढ़े दीपक और राकेश के साथी उनके लिए खाने और पीने का पानी  व अन्य  सामान लेकर पहुंचे।

पहले फायर ब्रिगेड और पुलिस जवान सामान लेकर खुद हाईड्रॉलिक लैडर से ऊपर जाने लगे। टावर पर बैठे टीचरों ने छलांग मारने की धमकी दी। इसके बाद खाना और पीने का सामान बैग में डालकर फायर बिग्रेड की हाईड्रॉलिक  लैडर से ऊपर पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों से फिर नीचे उतरने के अपील की लेकिन दोनों ने कहा कि जब तक पंजाब मुख्य मंत्री से मीटिंग नहीं होती तब तक वो नीचे नहीं उतरेंगे। वही पंजाब सरकार की तरफ से पांच दिन बीत जाने के बाद भी कोई अधिकारी उन तक  नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


पंजाब के रहने वाले राकेश और दीपक अपनी मांगों को लेकर बुधवार  रात चंडीगढ़ आए थे। उसी रात करीब तीन बजे दोनों सेक्टर 3 स्थित  पंजाब भवन के अंदर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गए थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें