फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर पर टीचर्स: खाना-पीना छोड़ा, शुरू किया आमरण अनशन

Wed, 16 Nov 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
टावर पर चढ़े टीचरों ने शुरू किया आमरण अनशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिछले 12 दिन (3 नवंबर) से मांगों को  लेकर टावर पर चढ़े दो ईटीटी टीचरों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। पिछले दो दिनों से उन्होंने खाना छोड़ दिया है। पुलिस ने डाक्टरी जांच की पेशकश की थी लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उनके साथियों का कहना है कि जब तक मांग नहीं मानी जाती तब तक दोनों  नीचे नहीं आएंगे। जबकि पुलिस का कहना है कि दोनों के पास खाने को ड्राई फ्रूट्स है और पानी है। 
विज्ञापन


सेक्टर 3 स्थित पंजाब भवन के मोबाइल टावर पर चढ़े  पंजाब निवासी  दीपक और राकेश ने सोमवार से खाना भी छोड़ दिया है। ईटीटी- टेट बेरोजगार टीचर  यूनियन के स्टेट प्रेसिडेंट अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों ने अब आमरण अनशन शुरू कर दिया है। अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों टीचरों को टावर पर चढ़े, लेकिन पंजाब सरकार की ओर से हमसे बात करने की कोशिश तक नहीं की गई है। इतनी सर्द रातों में दोनों कंबलों में खुले आसमान के नीचे राते काट रहे हैं। जबकि लोगों को घरों में गर्म कंबलों में भी ठिठुरन होती है।

वहीं दूसरी तरफ डीएसपी सेंट्रल राम गोपाल ने बताया कि उन्होंने यूनियन के सदस्यों से उनको समझाबुझा कर नीचे उतारने की बात की थी । डॉक्टर को भी लेकर गए थे, लेकिन दोनों ने डाक्टरी जांच से मना कर दिया। जब से दोनों टावर पर चढ़े हैं तब से वहां हर समय पीसीआर  व फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां खड़ी हैं। लेकिन दोनों अपनी मांग के पूरा न होने तक नीचे आने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें