फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एस्टेट ऑफिस मार्च तक नीलाम करेगा अपनी साइटें

Sat, 06 Feb 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एस्टेट ऑफिस ने अपनी चयनित कॉमर्शियल और रेजिडेंशियल साइट की नीलामी प्रक्रिया तेज कर दी है। उसने अपनी तरफ से साइट के आरक्षित रेट तय कर उच्चाधिकारियों के पास भेज दिया है।
विज्ञापन


अब वहां से मंजूरी मिलते ही साइट नीलाम कर दी जाएंगी। एस्टेट ऑफिस से जुड़े सूत्रों केमुताबिक मार्च के अंत तक सभी नीलामी पूरी कर ली जाएगी। उच्चाधिकारियों की मंजूरी केबाद ही साइट के आरक्षित रेट सार्वजनिक किए जाएंगे।

इससे पहले 2009 में प्रशासन ने अपनी साइट नीलाम की थी। लेकिन उसके बाद से नीलामी नहीं हो पाई। कई बार फाइल आगे बढ़ी लेकिन आरक्षित रेट ही तय नहीं हो पाए।

अभी तक प्रशासन को इन साइट्स केनीलाम नहीं होने से करोड़ों रुपये का राजस्व घाटा भी उठाना पड़ा है। नीलाम की जाने वाली करीब 60 साइट में अधिकतर बूथ और कॉमर्शियल साइट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें