फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग होम के लिए साइट की नीलामी करेगा एस्टेट ऑफिस, 6.71 करोड़ रुपये रखा आरक्षित मूल्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बीते दिनों हुई आवासीय संपत्तियों की नीलामी से उत्साहित एस्टेट ऑफिस अब व्यावसायिक संपत्तियों की भी फ्री होल्ड ई-नीलामी करने जा रहा है। नीलामी में कुल 12 संपत्तियों को रखा गया है। इनमें दो नर्सिंग होम साइट, एक एससीओ और 9 बूथ शामिल हैं।
विज्ञापन

नीलामी की शर्तों के अनुसार, 22 मार्च तक इच्छुक बोलीदाता अपने दस्तावेज जमा करवा सकते हैं। 23 से लेकर 25 मार्च तक इन दस्तावेजों को विभाग की तरफ से मंजूरी दी जाएगी। बोलीदाता 26 मार्च सुबह 9 बजे से बोली लगाना शुरू कर सकते हैं और 28 मार्च सुबह 11 बजे तक आखिरी बोली लगाई जा सकेगी।
विभाग ने जिन दो नर्सिंग होम साइटों को नीलामी में रखा है, वह सेक्टर-51 में मौजूद हैं। दोनों साइटों का एरिया 663.33 स्क्वायर यार्ड का है और दोनों का आरक्षित मूल्य भी एक बराबर 6.71 करोड़ रुपये रखा गया है। विभाग के अनुसार, नर्सिंग होम साइट के कॉर्नर प्लॉट के लिए 5 प्रतिशत अतिरिक्त चार्ज किया जाएगा। इसके अलावा विभाग सेक्टर-42 की एक एससीओ साइट को भी नीलामी में रखा गया है, जिसका आरक्षित मूल्य 3.73 करोड़ रुपये के करीब है। नीलामी में भाग लेने के लिए बोलीदाताओं को https://eauction.gov.in/eauction/#/ पर जाकर खुद को पंजीकृत करना होगा। इसके बाद ही उन्हें यूजर नेम और पासवर्ड जारी किया जाएगा। इसके बाद ही वह अपनी इच्छुक संपत्ति के लिए बोली लगा सकेंगे।
विज्ञापन

आवासीय संपत्तियों की नीलामी में हुआ था दोगुने से ज्यादा लाभ
एस्टेट ऑफिस ने आठ आवासीय संपत्तियों को फ्री होल्ड पर नीलामी में रखा था, जिनकी वित्तीय बोली बीते बुधवार को खोली गई थी। नीलामी में विभाग को सभी आठों प्लॉट से 37.5 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था, जबकि इन संपत्तियों का कुल आरक्षित मूल्य 18 करोड़ के करीब रखा गया था।
विज्ञापन

इन संपत्तियों की होगी नीलामी
सेक्टर साइट संख्या प्रकार आरक्षित मूल्य
33डी 18 बूथ 61.35 लाख
36 160 बूथ 1.66 करोड़
36डी 180 बूथ 1.66 करोड़
42 48 एससीओ 3.73 करोड़
44सी एंड डी 280 बूथ 1.42 करोड़
39डी 205 बूथ 68.77 लाख
39डी 206 बूथ 68.77 लाख
39डी 207 बूथ 68.77 लाख
39डी 208 बूथ 68.77 लाख
39डी 210 बूथ 68.77 लाख
नर्सिंग होम साइट
51 1 साइट 6.71 करोड़
51 2 साइट 6.71 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें