फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकोसिख 14 मार्च को मनाएगी पर्यावरण दिवस

Fri, 31 Jan 2014 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका से शुरू होकर पूरे विश्व में 14 मार्च को पर्यावरण दिवस मनाने वाली संस्था इकोसिख, इस बार भी पूरे विश्व के गुरुद्वारों, स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में पर्यावरण दिवस मनाएगी।
विज्ञापन


इसकी जानकारी इकोसिख के इंडिया प्रोजेक्ट के निदेशक रवनीत सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में दी। इसका आयोजन प्रेस क्लब में किया गया था। उन्होंने बताया पर्यावरण दिवस की शुरुआत वर्ष 2011 में हुई।

इसमें स्कूलों में पर्यावरण से संबंधित क्वीज, लेक्चर्स, स्लाइड शो और वीडियो से बच्चों को पर्यावरण के लिए जागरूक किया जाता है।

कांफ्रेंस में वाशिंगटन डीसी से इकोसिख के अध्यक्ष डा. राजवंत सिंह ने स्काइप के माध्यम से बताया कि शुरुआत में अमेरिका के गुरुद्वारों को चुना गया।

वाशिंगटन में 80 गुरुद्वारे हैं। उन्होंने बताया कनाडा से हमें काफी अच्छा रिस्पांस मिला और आस्ट्रेलिया, सिंगापुर, अफ्रीका, पाकिस्तान और चीन में काफी कामयाबी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें