चंडीगढ़ के चार प्रतिष्ठित कॉन्वेंट स्कूलों ने 2017-18 के लिए एंट्री लेवल क्लास में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। कॉन्वेंट स्कूलों में यूकेजी और केजी की 640 सीटों के लिए इस साल कड़ा मुकाबला होगा। मंगलवार को जारी एडमिशन शेड्यूल के तहत चारों कॉन्वेंट स्कूलों में 18 जनवरी 2017 दोपहर 3 बजे लकी ड्रा होगा। पिछले साल इन सीटों के लिए 5 हजार से अधिक अभिभावकों ने आवेदन किया था। वहीं शहर के अन्य प्राइवेट स्कूल बुधवार को एडमिशन शेड्यूल जारी कर देंगे।
कॉन्वेंट स्कूलों ने शिक्षा विभाग द्वारा तय कॉमन एडमिशन शेड्यूल से एक दिन पहले ही अभिभावकों के लिए दाखिले संबंधी पूरी जानकारी वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर जारी कर दी। अगले सत्र में सेंट जोंस स्कूल में यूजीके की 160, कॉमर्ल कॉन्वेंट में केजी की 120, सेक्रेड हार्ट में 160 और सेंट ऐंस स्कूल में केजी की 200 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। कॉन्वेंट स्कूलों की ओर से एडमिशन शेड्यूल जारी करते ही ट्राइसिटी में अभिभावकों की दौड़-भाग शुरू हो जाएगी।
अभिभावक एक दिसंबर से कॉन्वेंट स्कूलों की वेबसाइट से आवेदन फार्म अपलोड कर संबंधित प्रमाण पत्रों के साथ जमा करना होगा। स्कूलों ने निर्धारित समय में ही आवेदन स्वीकार करने की हिदायत दी है। सेंट जोंस, कॉर्मल कॉन्वेंट और सेक्रेड हार्ट में 1 से12 दिसंबर, जबकि सेंट ऐंस में 5 से 12 दिसंबर तक आवेदन फार्म स्वीकार किए जाएंगे।