फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों में एंट्री कक्षा की दाखिला प्रक्रिया आज से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। निजी स्कूलों में अपने बच्चों को एंट्री कक्षा में दाखिला दिलवाने वाले इच्छुक अभिभावक बुधवार को पसंदीदा स्कूल की सूची तैयार कर लें। शहर के सभी निजी और कॉन्वेंट स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो रही है। सभी स्कूलों को दाखिले संबंधी पूरी जानकारी बुधवार शाम तक अपनी वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। इस बार कोरोना के कारण पूरी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन ही करवाने का फैसला लिया गया है। किसी भी अभिभावक को दाखिले के लिए स्कूल के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी, घर पर मोबाइल या कंप्यूटर में ही नियम पढ़कर आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

शहर के 70 से अधिक निजी स्कूलों और कॉन्वेंट स्कूलों को बुधवार शाम तक स्कूल वेबसाइट पर दाखिले सबंधी पूरी जानकारी अपलोड करनी होगी। इसमें दाखिले की तारीखें, कुल सीट, आरक्षित सीट, आरक्षित सीटों के लिए विस्तृत नियम, विद्यार्थी की उम्र, स्कूल की फीस (ब्रेक-अप के साथ), दाखिला प्रक्रिया और उसके नियम, दाखिले के लिए जरूरी कागजात आदि को शामिल करना जरूरी है। चूंकि इस बार दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, इसलिए दाखिले के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की सूची और बाद में चयनित विद्यार्थियों की सूची को भी वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।
अभिभावक को ये कागजात रखने होंगे तैयार
आवेदन के समय विद्यार्थी का मूल जन्मप्रमाण पत्र (सही नाम के साथ) जरूरी है।
आवेदन फार्म में एक महीने पहले तक की ही पासपोर्ट साइज फोटो लगेगी, इसलिए नई फोटो ही फॉर्म के साथ सलंग्न करे।
आवेदन फार्म के साथ स्थायी पते की कापी भी संलग्न करनी होगी।
ईडब्ल्यूएस कैटेगरी वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को उनके वेतन का ब्यौरा भी देना होगा।
विद्यार्थी और अभिभावक दोनों के आधार कार्ड की कॉपी।
यह रहेगा दाखिले का शेड्यूल
2 दिसंबर : सभी कॉन्वेंट और निजी स्कूलों को वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर दाखिला शेड्यूल अपलोड करना होगा।
3 दिसंबर : वेबसाइट पर आवेदन फॉर्म अपलोड होंगे।
3 से 16 दिसंबर : आवेदन फार्म जमा होंगे।
15 जनवरी 2021 : योग्य आवेदन करने वाले बच्चों की लिस्ट वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर जारी होगी।
1 फरवरी 2021 तक : चुने हुए बच्चों की लिस्ट वेबसाइट पर अपलोड होगी।
12 फरवरी 2021 तक : चुने हुए विद्यार्थियों के अभिभावकों को तय फीस जमा करनी होगी।
मुख्य स्कूलों में एंट्री लेवल की सीट
स्कूल का नाम क्लास सीट उम्र
सेंट जोन्स-26 यूकेजी 160 पांच वर्ष
कार्मल कॉन्वेंट-9 केजी 120 चार वर्ष
सेक्रेड हार्ट-26 केजी 160 चार वर्ष
सेंट एनीज-32 केजी 200 चार वर्ष
भवन विद्यालय-33 नर्सरी 100 तीन वर्ष से ज्यादा
विवेक हाई स्कूल नर्सरी 100 3 वर्ष से ज्यादा
स्ट्रॉबेरी फील्ड-26 केजी 100 पांच वर्ष
पहली बार ड्रा प्रक्रिया होगी ऑनलाइन
इस बार कोरोना को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूल प्राचार्यों के साथ राय के बाद पूरी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन करने का फैसला लिया है। इसके चलते पहली बार लकी ड्रा की प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें