फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर 44 के कई घरों में पानी की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। सेक्टर-44 के 60 से 70 घरों में पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि ठंड में यह हाल है तो गरमी में कितनी तकलीफ होती होगी। नगर निगम को शिकायत देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इसकी जानकारी एरिया पार्षद को भी दे दी गई है। उधर, सेक्टर-35 के भी कई घरों में पानी का संकट है।
सेक्टर-44 के मकान नंबर 3082 के पहली मंजिल पर रहने वाले एनके झिंगन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पानी की किल्लत हो रही है। टैंकर मंगवाकर ओवरहेड टैंक को भरा जा रहा है। कहा जाता है कि शहर में 24 घंटे पानी मिलेगा, लेकिन शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। इसकी पूरी तरह से जांच कर समय से जलापूर्ति कराया जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मंगलवार को भी शिकायत की गई है। अनिल कुमार ने कहा कि पिछले दो दिनों से पानी की किल्लत हो रही है। ऊपरी मंजिल वाले ग्राउंड फ्लोर से पानी भर कर ले जाते हैं। यह बहुत ही विकट समस्या है। नगर निगम और प्रशासन इस पर तुरंत काम करे और बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराए। समय पर पानी और बिजली का बिल देते हैं तो सुविधा भी मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एरिया पार्षद रविंदर कौर गुजराल ने कहा कि सेक्टर-35 और सेक्टर-44 से पानी की किल्लत की सूचना मिली है। संबंधित अधिकारियों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। एक-दो दिनों में पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें