फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों के लिए मिड डे मील से जुड़ा बड़ा फरमान

Wed, 09 Sep 2015 04:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मिड डे मील से जुड़ा बेहद अहम फरमान सुनाया गया है। अगर अमल नहीं किया गया तो कार्रवाई सहनी पड़ेगी। चंडीगढ़ में मिड-डे मील में कीड़े मिलने की घटना के बाद जिला प्रशासन भी एक्टिव हो गया है। डीसी तेजिदंर पाल सिंह सिद्धू ने सभी सब डिवीजन के एसडीएम के साथ मीटिंग की। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि स्कूलों में परोसे जाने वाले मिड-डे-मील की चेकिंग की जाए।
विज्ञापन


बच्चों को साफ खाना मुहैया करवाने की बात को यकीनी बनाया जाए। अगर कहीं कमी सामने आती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं, डीसी ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि सब डिवीजन स्तर पर दफ्तरों की औचक चेकिंग करें व दफ्तरों में अधिकारियों व कर्मचारियों की हाजिरी को यकीनी बनाया जाए।

यदि कोई अपनी ड्यूटी में कोताही करता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा जाए। उन्होंने समूह अधिकारियों को भविष्य में ऐसी योजना तैयार करने के लिए कहा है, जिससे लोगों को फायदा मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने जिले के किसानों की रबी और खरीफ की फसलों को बीमारियों से बचाने के लिए तकनीकी सिखलाई कैंप गांव स्तर पर आयोजित करने के लिए खेतीबाड़ी विभाग व अन्य विभागों के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उन्हें इस बात की खुशी है कि जिले के किसी भी किसान ने आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या नहीं की है। उन्होंने खेतीबाड़ी विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि किसानों को गेहूं, चावल की बजाए फल, फूल व सब्जियों की खेती के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही उन्होंने कोर्ट से संबंधित केसों को पहल के आधार पर निपटाने के आदेश अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें