चंडीगढ़। सेक्टर-35 के बंग भवन में बंगिया सांस्कृतिक सम्मिलनी की ओर से बंगाली फूड फेस्टिवल आनंदो मेला का आयोजन हुआ। इसमें बंगाल के पारंपरिक लजीज व्यंजनों का लोगों ने भरपूर आनंद उठाया।
सम्मिलनी के अध्यक्ष डॉ. अमित भट्टाचार्य ने कहा कि आनंदो मेला आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य भोजन, परंपरा और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से विभिन्न संस्कृतियों को एक-दूसरे से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक सौहार्द मजबूत होने के साथ ही सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण भी होता है।
सम्मिलनी के महासचिव कर्नल (सेवानिवृत) दीपक डे ने बताया कि आनंद मेले में महिलाएं अपने अपने घरों से खाना बनाकर लाई थीं। इस दौरान 20 स्टॉल लगाए गए। मेले में पीठा पुली, पाटिशप्ता, गुड़ेर पायेश, कोलकाता बिरयानी, सब्जी कटलेट सहित कई अन्य स्वादिष्ट और लोकप्रिय बंगाली व्यंजन परोसे गए। मेले में आए लोगों ने इस पहल की सराहना की।