फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेक में जुटेंगे देशभर के इंजीनियर, भूमिगत जल पर करेंगे मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) में देशभर के इंजीनियर इसी साल के अंत तक एक साथ जुटेंगे और भूमिगत जल पर मंथन कर उसकी रिपोर्ट सरकार को देंगे। गिरते भूजल के कारणों से लेकर समाधान तक बात होगी। नए नए शोध पेपर सामने आएंगे, जिस पर काम होने से वाटर रिचार्जिंग में मदद मिलेगी। पेक इस संवाद की मेजबानी करेगा। इसका जिम्मा पेक को इंडियन सोसाइटी ऑफ हाइड्रोलिक्स ने दिया है।
विज्ञापन

पिछले साल यह संवाद आईआईटी सूरत की ओर से करवाया गया था। यह संवाद कराने के लिए देश के कई आईआईटी लाइन में खड़े थे, लेकिन समग्र रिपोर्ट को देखते हुए जिम्मा पेक को दिया गया, क्योंकि पेक के निदेशक प्रो. बलदेव सेतिया का विषय ग्राउंड वाटर से जुटा है। वह इसमें महारथ हासिल रखते हैं। उनके शोधपत्रों का प्रभाव अधिक है। यह संवाद दिसंबर में होगा। इसकी तैयारियां पेक ने अभी से शुरू कर दी हैं। बताया जाता है कि सभी आईआईटी के इंजीनियर इस संवाद में हिस्सा लेंगे। यह भव्य आयोजन होगा। इस संवाद के जरिए पानी के लिए रास्ते खोजे जाएंगे। इसमें 400 से अधिक शोध पेपर आने की संभावना है, जो सर्वाधिक माने जा रहे हैं। शोधार्थी भी बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे। मालूम हो कि चंडीगढ़ का जलस्तर कम हो रहा है। ऐसे में यहां के लिए भी नए रास्ते निकलेंगे। कुछ नए सुझाव सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें