फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मनीमाजरा की सड़कों से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने बुधवार शाम ओल्ड रोपड़ रोड पर सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा किए गए कब्जों पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया और सामान जब्त किया। यह अभियान सुपरीटेंडेंट सुनील दत्त के निर्देशन में चलाया गया।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान एरिया इंस्पेक्टर ललित त्यागी की अगुवाई में टीम ने सड़क पर रखे दुकानदारों के सामान को हटाया और नियमों का उल्लंघन करने वालों के 22 चालान भी काटे।

टीम ने इसके बाद शिवालिक एनक्लेव, किशनगढ़ गांव और आईटी पार्क क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। देर शाम फोर्समेंट टीम ने मोटर मार्केट में सड़क किनारे कड़ी, चावल बेचने वाली एक कार को भी जब्त किया। अधिकारियों के अनुसार, यह कार सड़क पर खड़ी कर अवैध रूप से दुकानदारी की जा रही थी। इसके अलावा बाबा गारमेंट्स के पास कुछ दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों के बाहर फुटपाथ और सड़क तक बैग आदि सामान फैलाकर कब्जा किया गया था, जिसे टीम ने हटवाकर रास्ता साफ कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें