फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मनीमाजरा के कम्युनिटी सेंटरों के बाहर की पार्किंग पर कब्जा करके किया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। शिवालिक गार्डन के सामने बने कम्युनिटी सेंटर समेत मनीमाजरा के पुराने कम्युनिटी सेंटरों में इन दिनों पार्किंग बड़ी समस्या बन गई है। यहां होने वाले शादी-विवाह, जन्मदिन और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में आने वाले मेहमानों को अपनी गाड़ियां पार्क करने तक की जगह नहीं मिल पाती। ऐसा इसलिए है क्योंकि कम्युनिटी सेंटरों के सामने बनी पार्किंग पर आसपास के स्थानीय निवासी लंबे समय से अपनी गाड़ियां स्थायी रूप से खड़ी कर रखी हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि मनीमाजरा में पुराने समय से बने कम्युनिटी सेंटर मौजूद हैं, जहां गांव और आसपास की कॉलोनियों के लोग अपने पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित करते हैं। लेकिन पार्किंग में दिनों-दिन बढ़ रहा अवैध कब्जा कार्यक्रम आयोजकों और मेहमानों, दोनों के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर रहा है। क्योंकि कार्यक्रमों के दौरान बाहर तक जाम जैसी स्थिति बन जाती है, जिससे न सिर्फ मेहमान परेशान होते हैं बल्कि आयोजनकर्ताओं को भी वाहन लगाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।
बड़ी बात है कि दोनों इलाकों के कम्यूनिटी सेंटरों पर मनीमाजरा के दोनों पार्षदों का ऑफिस है। इसके बावजूद बाहर सड़क और पार्किंग स्थल पर लोगों के वाहन हमेशा डंप खड़े रहते हैं।
विज्ञापन

नगर निगम से हस्तक्षेप की मांग
चंडीगढ़ माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के प्रदेश अध्यक्ष और माड़ी वाला टाउन वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव तेजिंदर कंकरवाल ने नगर निगम से मांग की है कि कम्युनिटी सेंटरों की पार्किंग को तुरंत खाली कराया जाए। शादी-विवाह के सीजन में पार्किंग व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाए। जरूरत पड़े तो पुलिस की मदद लेकर पार्किंग से स्थायी खड़े वाहनों को हटाया जाए, ताकि कार्यक्रमों में आने वाले मेहमानों और प्रबंधन को राहत मिल सके। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कम्युनिटी सेंटर सार्वजनिक उपयोग के लिए हैं और उनकी पार्किंग पर निजी कब्जा किसी भी रूप में उचित नहीं है।
राहगीरों को भी निकलने में होती है मुश्किल
आम आदमी पार्टी के ग्रामीण प्रदेश महासचिव हरप्रीत सिंह हैप्पी उनके साथ अवतार सिंह दर्शनीबाग आदि ने इस समस्या को जल्द दूर करने की मांग की। उनका कहना कि शिवालिक गार्डन के सामने वाले कम्यूनिटी सेंटर के पार्किंग स्थल के अलावा बाहर गार्डन के सामने वाली सड़क पर हमेशा लोगों के वाहन डंप होकर खड़े रहते हैं। इस कारण कार्यक्रम में आए वाहनों को सड़क पर वाहन खड़े करने की जगह तक नहीं मिलते, जिस कारण वाहन चालकों को बहुत परेशानी उठानी पड़ती है। राहगीरों को सड़क से निकलने तक में परेशानी उठानी पड़ती है।
इसी तरह गोविंद पुरा इलाके के कम्यूनिटी सेंटर के बाहर वाली सड़क पर भी हमेशा लोगों की वाहन दोनों तरफ खड़े रहते हैं। जिस कारण इस सड़क से भी लोगों का निकलना मुश्किल होता है। एक बार यहां पर 15-20 दिन ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाकर सारे वाहन हटाकर सड़क खाली करवा दी थी। उसके बाद फिर लोगों ने गाड़ियां खड़ी करनी शुरू कर दी। अब यहां पहले से ज्यादा भयानक स्थिति हो गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें