फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter in Chandigarh : चंडीगढ़ में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, साथी को छुड़ाकर भागे

Fri, 24 Jan 2025 11:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

मुठभेड़ में पुलिस पर फायरिंग कर आरोपी अपने साथी को छुड़वाकर ले गये। सिपाही ने कार पर एक फायर किया। पूरी घटना सीसीटीवी  में कैद है।
विज्ञापन
video grab - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-38ए में महिला ड्रग्स तस्कर बाला के घर के बाहर वीरवार शाम 7.07 बजे नशा खरीदने आए कार सवार दो युवकों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। युवकों ने पुलिस पर दो गोलियां दागीं लेकिन सिपाही ने किसी तरह जान बचा जवाबी फायरिंग कर आरोपियों का पीछा किया लेकिन वे मोहाली में घुसने में कामयाब हो गए। इसकी सूचना मिलते ही एसपी मंजीत श्योराण समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


उधर, मोहाली एसएसपी दीपक पारिक ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी हैं। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गणतंत्र दिवस और आतंकियों की धमकी के बाद शहर भर में नाकाबंदी है। सेक्टर 39 थाने में तैनात सिपाही प्रदीप बीट बॉक्स इंचार्ज हैं। वह वीरवार शाम को सेक्टर 39 में बाइक पर गश्त कर रहे थे।

दूसरी ओर, जिला अपराध प्रकोष्ठ के वरिष्ठ सिपाही दीप चंद एक मुलाजिम के साथ सेक्टर-38 में नशा तस्करों को पकड़ने के लिए जाल बिछाकर बैठे थे। इसी बीच प्रदीप ने देखा कि एक बलेनो कार सेक्टर-39 ईडब्ल्यूएस कॉलोनी की तरफ आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें