फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों लोगों को रोजगार देगा खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, नई स्कीम तैयार

Mon, 11 Jul 2016 07:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
रोजगार - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
हरियाणा खादी ग्रामोद्योग बोर्ड हजारों लोगों को रोजगार देने जा रहा है। इसके लिए नई योजना तैयार की गई है। बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2016-17 में चार हजार 48 लोगों को रोजगार प्रदान करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए मार्जिन मनी 1011.39 लाख रुपये निर्धारित की गई है। यह कहना है हरियाणा खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय भाटिया का।  
विज्ञापन


हरियाणा खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष संजय भाटिया ने सेक्टर-2 स्थित बोर्ड के कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि रोजगार अब बड़ी समस्या बन चुकी है। इसके लिए हरियाणा सरकार द्वारा कदम उठाए गए हैं। राज्य में ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर  ग्रामीणों के उत्थान के लिए विशेष रूप से चार समूह जैसे वन आधारित उद्योग, बहुलक और रासायन आधारित उद्योग, ग्रामीण आभियांत्रिकी एवं जैव  प्रोद्यौगिकी व सेवा उद्योग आदि की इकाईयां स्थापित करवाई गई हैं और इस वर्ष भी ऐसी ही इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य है।

बोर्ड द्वारा वित्तीय  वर्ष 2014-15 तक के उपलब्ध कराए गए आकड़ों के अनुसार हरियाणा में 60 हजार 650 लोगों को अब तक रोजगार मुहैया करवाया गया। संजय भाटिया ने बताया कि खादी की इकाई के लिए 10 प्रतिशत एनबीए स्कीम  लागू करने के लिए सरकार के पास प्रस्ताव भेजा गया है। ग्रामीण उद्योग  क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत काफी कार्य करने की क्षमता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उद्योग स्थापित करने के लिए अब तक 16  महिला उद्यमियों के उद्योग स्थापित करवाए गए हैं। इसके साथ ही अनुसूचित जाति के 27 उद्यमियों  को उद्योग स्थापित करने के लिए 74.22 लाख रुपये मार्जन मनी प्रदान की गई।  उन्होंने कहा कि इस स्कीम के अंतर्गत एक मार्च 1969 से लेकर अब तक हरियाणा राज्य में  पूर्व स्कीम में करीब 33 हजार उद्योग इकाईयां स्थापित करवाई है। 

उन्होंने कहा कि बोर्ड स्थापित करवाई गई इकाईयों की ग्राउंड मैपिंग तैयार कर रहा है जिसके आधार पर क्लस्टर उत्थान योजना प्रारंभ की जाएगी। इसके साथ ही बोर्ड द्वारा जल्द इलेक्ट्रानिक्स संचार प्रोद्यौगिकी स्कीम लागू करने जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें