फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में मचा हड़कंप, कर्मचारियों की रिक्तियां लीक मामले की जांच में तेजी, कई पर हो सकती कार्रवाई

Thu, 05 Mar 2020 01:49 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
विज्ञापन
पीयू से कर्मचारियों की रिक्तियां निकाले जाने की सूचना पहले ही लीक होने के मामले की जांच तेजी से चल रही है। सूत्रों का कहना है कि इस जांच के दायरे में कई लोग आ रहे हैं, जिन पर कार्रवाई होगी। कुछ कर्मचारी नेता भी जांच के दायरे में है। उनकी फोन डिटेल आदि की भी जांच हो रही है। जांच से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


पीयू ने कर्मचारियों के पदों को भरने के लिए वैकेंसी निकालनी थी। इसके लिए पूरा खाका तैयार हो गया। विज्ञापन निकाला ही जाना था कि एक दिन पहले रिक्तियों का सरकारी अभिलेख सार्वजनिक हो गया। पहले ही सार्वजनिक होने के कारण कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और गोपनीय मामला लीक होने से हड़कंप मच गया।

उसके बाद पीयू प्रशासन ने जांच के लिए कमेटी बनाई थी। सूत्रों का कहना है कि इस कमेटी के हाथ कई महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। इसके बेस पर कार्रवाई हो सकती है। सूत्र कहते हैं कि कुछ कर्मचारी नेता भी इसके दायरे में आ रहे हैं। उन्हें भी इस बात की जानकारी मिली तो वह भी अपने बचाव के रास्ते तलाशने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें