फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दो महीने से वेतन न मिलने पर कर्मचारी परेशान, जल्द भुगतान की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। सब डिवीजन-22, मौलीजागरां में कार्यरत मेंटेनेंस कर्मचारी पिछले दो महीनों से वेतन न मिलने के कारण भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि 14 अप्रैल तक भी उन्हें फरवरी और मार्च माह का वेतन जारी नहीं किया गया है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने बताया कि उनका पूरा परिवार इसी वेतन पर निर्भर है, लेकिन लगातार देरी के कारण घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कई कर्मचारियों की बैंक किस्तें बाउंस हो चुकी हैं, जबकि मकान मालिक किराया देने के लिए दबाव बना रहे हैं। वहीं राशन और अन्य जरूरी जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से वेतन समय पर नहीं मिल रहा और देरी अब आम बात बन गई है।
कमिश्नर के स्पष्ट निर्देश हैं कि हर महीने की 7 तारीख तक कर्मचारियों की सैलरी जारी कर दी जानी चाहिए लेकिन इसके बावजूद आदेशों की पालना नहीं हो रही। इस संबंध में कांग्रेस जिला महासचिव पवनदीप सिंह सनी ने कहा कि उन्हें कर्मचारियों के लगातार फोन आ रहे हैं और वे अपनी समस्याएं साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन

समस्या का जल्द हो समाधान
प्रशासन से मांग की कि कर्मचारियों का लंबित वेतन जल्द जारी किया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। कर्मचारियों ने प्रशासन से अपील की है कि उनकी समस्या का तुरंत समाधान किया जाए, जिससे उनका जीवन फिर से सामान्य हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें