फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फेडरेशन के बैनर तले कर्मचारियों की हड़ताल 12 को

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अपनी मांगों के समर्थन में फेडरेशन ऑफ यूटी इंप्लाइज एंड वर्कर्स के बैनर तले यूटी कर्मचारी 12 फरवरी को हड़ताल करेंगे। इसके लिए फेडरेशन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हड़ताली कर्मचारी सेक्टर 17 के परेड ग्राउंड के साथ लगे ग्राउंड में रैली करेंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में सभी मेंटेनेंस बूथों और विभागों में रैलियों और गेट मीटिंग्स का आयोजन किया जा चुका है। इसी कड़ी में मंगलवार को नगर निगम बागवानी बूथ सेक्टर 34, रोड बूथ सेक्टर 34 और सेक्टर 31, सीएंडडी प्लांट (औद्योगिक क्षेत्र फेस 1), बिजली दफ्तर सेक्टर 40 व 43, और गवर्नमेंट हॉस्पिटल सेक्टर 16 में गेट मीटिंग्स आयोजित की गईं और हड़ताल की तैयारियां पूरी की गईं।
हड़ताल की तैयारी का जायजा लेने के लिए फेडरेशन की कार्यकारिणी की बैठक भी हुई, जिसमें दो दर्जन से अधिक यूनियन के प्रतिनिधि शामिल हुए।
फेडरेशन के चेयरमैन गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि बैठक में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के प्रधान सुभाष लांबा, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान नरेश शास्त्री, पंजाब सब-आर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन के महासचिव नारायण दत्त तिवारी, सचिव चरणजीत सिंह सिद्धू, सरवण सिंह जांगड़ा, पंचकूला जिले के प्रधान नितिन सिंगला और महासचिव विजयपाल सहित अन्य प्रतिनिधि चंडीगढ़ पहुंचे और कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने हड़ताल की तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें