फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कर्मचारियों ने 22 जगहों पर किया रोष प्रदर्शन, 9 जुलाई को करेंगे हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी और एमसी के कर्मचारियों ने मंगलवार को चंडीगढ़ में 22 अलग-अलग स्थानों पर रोष रैलियां कीं। ये रैलियां अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर फेडरेशन ऑफ यूटी इंप्लाइज एंड वर्कर्स के बैनर तले आयोजित की गईं।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने बिजली, पानी, सड़क, बागवानी, एमसी मनीमाजरा सहित विभिन्न विभागों में विरोध प्रदर्शन किया। इन रैलियों के माध्यम से कर्मचारियों को 20 मई को होने वाली हड़ताल को 9 जुलाई तक स्थगित करने और हड़ताल की राष्ट्रीय और स्थानीय मांगों के बारे में सूचित किया गया।

फेडरेशन के महासचिव गोपाल दत्त जोशी ने कर्मचारियों से 9 जुलाई को होने वाली हड़ताल में कोई कसर नहीं छोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में सभी चार श्रम संहिताओं को रद्द करना, पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) अधिनियम को रद्द करना, एनपीएस/यूपीएस को समाप्त करना, फंड प्रबंधकों को राज्य सरकारों द्वारा जमा की गई राशि वापस करने का निर्देश देना, सभी अंशधारकों को ईपीएस-95 के तहत परिभाषित लाभ पेंशन प्रणाली के तहत लाना और सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित करना शामिल है।
विज्ञापन


रैलियों को फेडरेशन के अध्यक्ष रघुबीर चंद के अलावा राजेंद्र कटोच, हरपाल सिंह, हरकेश चंद, तोपलान, प्रेमपाल, पान सिंह, टेक राज, नवदीप सिंह, ललित सिंह, हरदीप सिंह, राम दुलार, राम विनय, बिहारी लाल और नसीब सिंह ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने कर्मचारियों से 9 जुलाई की हड़ताल की तैयारी में पूरी तरह जुट जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें