फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अखिल भारतीय मजदूर संगठन के बैनर तले घर-घर से कचरा उठाने वाले कर्मचारियों का धरना जारी है। शनिवार को दसवें दिन भी कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अनिश्चितकालिन भूख हड़ताल जारी रखी।
विज्ञापन

धरना देने वाले लोगों ने सुबह 6 बजे बड़ी संख्या में कचरा लेने वालों को स्मार्ट पार्किंग गैरेज में पहुंचकर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को रोक दिया। उसके बाद सेक्टर-16, 15, 10, 11 में पैदल यात्रा की। कर्मचारियों ने 3000 वाल्मीकि परिवारों को बेरोजगार करने का पूर्व महापौर राजेश कालिया पर आरोप लगाया। इस मौके पर डोर-टु-डोर गारबेज कलेक्टर एसोसिएशन के प्रधान जयकिशन दूला, धर्मबीर राणा, बिजेंदर डूलगच, दिलबाग टांक, शमशेर लोटिया, बालां देवी, बांगरो, ममता, रानी, पूनम, जगवती, निर्मला, सुमन, आशा, कविता, नीतू सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें