फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने फोड़े मटके, प्रशासन और निगम के खिलाफ खोला मोर्चा 

Thu, 25 Feb 2021 03:17 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में कर्मचारियों ने मटका फोड़ प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन एंड एमसी एम्पलाइज एंड वर्कर्स के आह्वान पर किए जा रहे क्रमवार आंदोलन के अंतर्गत गुरुवार को कर्मचारियों ने नगर निगम के सामने मटका फोड़कर विरोध जताया। कर्मचारियों ने मटका फोड़ने के साथ ही प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। 

विज्ञापन


कमेटी के कन्वीनर अश्विनी कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम के चीफ इंजीनियर शैलेंद्र सिंह को कमिश्नर के नाम का मांग पत्र सौंपा। चीफ इंजीनियर ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही इस संबंध में कमिश्नर के साथ उनकी बैठक कराई जाएगी। 

यह भी पढ़ें - किसानों का बड़ा एलान, कृषि कानूनों के विरोध में 50 रुपये लीटर बिकने वाला दूध अब मिलेगा 100 रुपये में
विज्ञापन


अश्विनी कुमार और चेयरमैन सुरमुख सिंह ने कहा कि एमसी के प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रहे हैं। प्रशासन का अड़ियल रवैया आंदोलन को और तेज बना रहा है। उनका कहना था कि डीसी रेट अभी तक नहीं बढ़ाया गया जो अप्रैल 2020 में ही बढ़ जाना चाहिए था। वहीं दूसरी तरफ जेम पोर्टल के जरिए ठेकेदार अब भी आउटसोर्स कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। प्रशासन उनके खिलाफ कोई सुरक्षित पॉलिसी नहीं बना रहा। इसके अलावा कर्मचारियों की आधा दर्जन से ज्यादा मांगें काफी समय से लंबित हैं। अगर अभी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो चौथा मटका फोड़ आंदोलन मनीमाजरा स्थित नगर निगम कार्यालय में 4 मार्च को किया जाएगा। उसके बाद 12 मार्च को अर्थी फूंक विरोध प्रदर्शन होगा। 
विज्ञापन


मटका फोड़ आंदोलन में मुख्य रूप से नरेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, कुलदीप सिंह, सरवन कुमार, संजय, रविंदर, सुरेंद्र सिंह, रवि सिंह, सत्यप्रकाश, नरेंद्र चौधरी, करतार पाल, यादराम, गुरमीत सिंह, लालजीत, महिपाल, कमल कुमार और सुरेंद्र शर्मा ने कर्मचारियों को संबोधित किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें