खराब मौसम और तकनीकी कारणों से शनिवार को चंडीगढ़ इंटनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली तीन फ्लाइटें कैंसिल कर दी गईं। वहीं एक फ्लाइट अपने निर्धारित समय से देरी से रवाना हुई। बता दें कि श्रीनगर में बर्फबारी के चलते चंडीगढ़ से श्रीनगर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। इस फ्लाइट से जाने वाले करीब 170 यात्रियों के लिए इंडिगो ने होटल में रहने और खाने का बंदोबस्त करवा दिया है।
वहीं इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 274 चंडीगढ़ से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट को भी रद्द कर दिया गया। रविवार को चंडीगढ़ से श्रीनगर के लिए फ्लाइट ऑपरेट की जाएगी। वहीं गो एयर की फ्लाइट संख्या 912 चंडीगढ़-अहमदाबाद अपने निर्धारित समय से 1.40 मिनट बाद रवाना हुई जबकि फ्लाइट संख्या 9 डब्लू 652 ऑपरेशनल रीजन के चलते कैंसिल कर दी गई। यह फ्लाइट चंडीगढ़ से न्यू दिल्ली जाती है। इसमें करीब 70 यात्रियों की बुकिंग थी।