फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रोहतक से महम-हांसी रेलवे लाइन का विद्युतीकरण का काम पूरा

विज्ञापन
28सीटीके12... रोहतक से महम हांसी रेलवे लाइन का विद्युतीकरण का कार्य पूरा। संवाद
विज्ञापन
फोटो : 28 सीटीके 12
विज्ञापन

ट्रेक्शन की लाइन बदलने में नहीं लगेगा समय, जल्द ही इस ट्रैक से गुजरेंगी एक्सप्रेस गाड़ियां
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। भारतीय रेलवे को बढ़ावा देने और दिल्ली मंडल को डीजल मुक्त करने के लिए उत्तर रेलवे ने रोहतक से महम-हांसी रेलवे लाइन का विद्युतीकरण का काम पूरा कर लिया है। 12 जुलाई को रेलवे ने विद्युत चालित ट्रेन का ट्रायल पूरा किया। हांसी व रोहतक में ट्रेक्शन बदलने में लगने वाले समय की बचत होगी। इस खंड को ट्रेक्शन खरैंटी सब स्टेशन से बिजली दी जा रही है। इस खंड के विद्युतीकरण के साथ ही दिल्ली मंडल के शत-प्रतिशत विद्युतीकरण का लक्ष्य पूरा हो गया है। 100 प्रतिशत विद्युतीकरण से पूरे मंडल में ट्रेक्शन परिवर्तन के बिना ही विद्युत ट्रेनों की निर्बाध आवाजाही संभव हो गई है। इससे औसतन गति और अनुभागीय क्षमता में भी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

बहुप्रतिक्षित रोहतक-महम-हांसी रेललाइन पर 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हरी झंडी दिखाते हुए ट्रेन को रवाना किया था। अब जल्द ही रोहतक-भिवानी रेललाइन का भी दोहरीकरण शुरू होगा। इससे रोहतक-भिवानी रेललाइन पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी। रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय बिजली व भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर बतौर मुख्य अतिथि नई ट्रेन को रवाना करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें