चंडीगढ़। वेतन कटौती के विरोध में सोमवार को बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया। बाद में कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
बिजली कर्मचारी सेक्टर- 16 के मेंटेनेंस बूथ पर सोमवार को एकत्र हुए। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं ने ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों के वेतन में कटौती की निंदा की। कर्मचारियों ने मांग की कि यदि वेतन कटौती नहीं रोकी गई तो प्रदर्शन को तेज किया जाएगा। इलेक्ट्रिकल विभाग में ठेके पर काम कर रहे इलेक्ट्रिशियन का वेतन कम कर जूनियर टेक्नीशियंस के समान सैलरी देने की तैयारी की जा रही है, जिससे हर वर्कर का पांच हजार रुपये वेतन कम हो जाएगा जबकि दोनों कैटेगरीज के पे स्केल/ ग्रेड पे एक समान है।
इसी दौरान यूनियन की तरफ से वेतन कटौती को लेकर उपायुक्त मांग पत्र सौंपा। उपायुक्त ने भरोसा दिलाया कि यूनियन की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। कर्मचारियों को कोऑर्डिनेशन कमेटी के प्रधान सतिंदर सिंह, महसाचिव राकेश कुमार, यूनियन के प्रधान किशोरी लाल, महासचिव वरिंदर बिष्ट ने संबोधित किया। कर्मचारी नेताओंने कहा कि ठेके पर काम कर रहे क र्मचारियों के लिए सुरक्षित पॉलिसी बनाई जाए। ठेकेदारों द्वारा उनका शोषण बंद हो। प्रदर्शन को अनिल कुमार वरिंदर बिष्ट, अवतार सिंह, यशपाल शर्मा, सुखविंदर सिंह, चरणजीत सिंह, मनिंदर सिंह, बलविंदर सिंह, भरत राना, गुरविंदर सिंह तथा एमसी इलेक्ट्रिकल से दलजीत सिंह ने संबोधित किया।