फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ वासियों को लगा महंगाई का करंट, बिजली 3.15 रुपये तक महंगी

Sat, 04 Feb 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
electricity price increases - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
चंडीगढ़ वासियों को बिजली का अगला बिल महंगा आएगा। जेईआरसी के निर्देश पर प्रशासन ने घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 1.56 रुपये तक और कामर्शियल उपभोक्ताओं की बिजली 3 रुपये 15 पैसे तक महंगी कर दी  है। प्रशासन ने यह बढोत्तरी तिमाही का एफपीसीए चार्ज लगाकर किया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि यह पहले से निर्णय लिया गया है कि हर तीन माह बाद फयूल प्राइस एंड पावर एडजस्टमेंट चार्ज रिवाइज किया जाएगा। जो नया एफपीसीए चार्ज फाइनल किया गया है कि यह पिछले साल अक्तूबर से दिसंबर माह का है। अब जो अगले बिजली के बिल आने है वह नवंबर और दिसंबर के ही आने हैं। जबकि बिजली विभाग पहले से और रेट बढ़ाने की सिफारिश कर रहा है। ऐसे में एफपीसीए चार्ज लगने से अलग से रेट काफी बढ़ गए है।
विज्ञापन

किस-किस मद में कितना रेट बढ़ा

बिजली - फोटो : amar ujala
यूनिट                कितना रेट बढ़ा प्रति यूनिट 
रिहायशी
शून्य से 150 तक        80 पैसे
151 से 400 तक         एक रुपये 48 पैसे
400 से आगे तक         एक रुपये 56 पैसे

कामर्शियल
शून्य से 150 तक         एक रुपये 51 पैसे
151 से 400             एक रुपये 68 पैसे
400 से ऊपर             तीन रुपये 15 पैसे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें