बिजली उपभोक्ता ध्यान दें, सुबह जल्दी अपने जरूरी काम निपटा लें क्यों इन 15 सेक्टरों में 8 घंटे नहीं रहेगी लाइट। मेंटेनेंस के कारण सेक्टर-26 के कुछ हिस्सों, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, विकास नगर, रेलवे कॉलोनी, स्लीपर फैक्टरी, कला ग्राम और टीए कैंप मनीमाजरा में सुबह 9 से 12 बजे तक बिजली कट रहेगा।
सेक्टर-38 के कुछ हिस्सों, वाटर वर्क्स सेक्टर-39 और डड्डूमाजरा कॉलोनी में साढ़े नौ से 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सेक्टर-46 में साढ़े नौ से 4 बजे तक, सेक्टर-18, 19 और 23 के कुछ हिस्सों में 10 से 3 बजे तक बिजली नहीं आएगी।
इसके अलावा सेक्टर-24, 36, 37, 40, 41, 45, 52, 61, गांव कजहेड़ी, बुड़ैल, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2, मलोया और एमईएस पंप हाउस में 10 से 4 बजे तक बिजली की आपूर्ति ठप रहेगी। जबकि दर्शनी बाग, मेन बाजार, ओल्ड रोपड रोड और समाधि गेट मनीमाजरा में 10 से 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।