पासपोर्ट उम्मीदवारों की अटकी फाइलों की क्लीयरेंस के लिए चार नवंबर को पासपोर्ट अदालत लगाई जाएगी। यह अदालत सेक्टर -34 रीजनल पासपोर्ट ऑफिस में लगाई जाएगी।
चंडीगढ़ रीजनल पासपोर्ट अफसर राकेश अग्रवाल ने बताया कि 31 दिसंबर 2014 तक पासपोर्ट केलिए 3.85 लाख लोगों ने अप्लाई किया था।
इसमें तीन हजार लोगों के पासपोर्ट को क्लीयरेंस नहीं मिल पाई। इसमें जो आब्जेक्शन है इसे दूर क रने के लिए उम्मीदवार पार्सपोर्ट अदालत में आकर अपनी आपत्ति को दूर करा सकते हैं।