फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: 2.12 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, नहीं बढ़ेंगे दाम, खारिज हो गया प्रपोजल

Wed, 22 May 2019 10:25 AM IST
खुशबू गोयल अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
चंडीगढ़ के 2.12 लाख बिजली उपभोक्ताओं को ज्वाइंट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (जेईआरसी) ने बड़ी राहत दी है। अब सिटी में साल 2019-20 में बिजली के दाम नहीं बढ़ेंगे। इसके अलावा 5 प्रतिशत बढ़े सरचार्ज को भी वापस ले लिया गया है। उपभोक्ताओं को यह राहत घरेलू और व्यवसायिक दोनों ही कैटेगरी में मिली है।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि तीन माह पूर्व यूटी प्रशासन के बिजली विभाग ने जेईआरसी को 2019-20 के लिए बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी का प्रपोजल बनाकर भेजा था। इसमें बताया गया था कि बिजली विभाग बीते तीन साल से घाटे में चल रहा है, इसलिए इस बार बिजली के दामों में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की जानी जरूरी है लेकिन जेईआरसी ने बिजली विभाग के घाटे के दावे को पूरी तरह से नकारते हुए इस साल दाम नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है। जेईआरसी के इस फैसले से शहरवासियों को बड़ी राहत मिली है।

हर साल होता है टैरिफ रिवीजन
जेईआरसी की ओर से हर साल टैरिफ रिवीजन किया जाता है। वहीं मल्टी ईयर टैरिफ सिस्टम के माध्यम से बिजली के दामों की बढ़ोतरी तीन साल में की जाती है। बीते सालों में हर साल 15 से 20 फीसदी तक बिजली के दाम बढ़ाए जाते रहे हैं। सूचना के मुताबिक, इस बार बिजली विभाग को अधिक नुकसान नहीं हुआ है। इसके चलते अप्रैल में मल्टी ईयर टैरिफ सिस्टम के अंतर्गत बिजली के दामों को नहीं बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

94 प्रतिशत उपभोक्ता करते हैं रेगुलर भुगतान

इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट के आंकड़े के मुताबिक, चंडीगढ़ में 2.12 लाख बिजली के उपभोक्ता हैं। इनमें घरेलू कैटेगरी में 1.75 लाख उपभोक्ता शामिल हैं। इसमें 94 फीसदी लोग रेगुलर बिल का भुगतान करते हैं।

शहर में यह हैं बिजली की दरें
शहर में 150 यूनिट बिजली खर्च करने वालों से विभाग 2.30 रुपये यूनिट के हिसाब से चार्ज करता है। वहीं 151 से 400 यूनिट खर्च करने वालों से 4.20 रुपये प्रति यूनिट और 400 यूनिट से ऊपर खर्च करने वालों से 4.40 रुपये प्रति यूनिट चार्ज किए जाते हैं। वहीं, कामर्शियल कैटेगरी में 150 यूनिट का 4.30 रुपये, 151 से 400 यूनिट के बीच 4.50 रुपये और 400 यूनिट से ऊपर 4.70 रुपये चार्ज होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें