फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल जमा करने को अब घंटों लाइन में रहने की जरुरत नहीं, विभाग की नई तैयारी

Fri, 31 Mar 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
पेमेंट के लिए इलेक्ट्रॉनिक मशीन
विज्ञापन
लोगों को बिजली बिल भरने के लिए अब लंबी लाइनों में लगकर धक्के नहीं खाना पड़ेंगे। पावरकॉम ने लोगों की सुविधा के लिए बिल पेमेंट करने वाली तीन नई इलेक्ट्रॉनिक मशीनें लगाई हैं। जहां पर लोग सुबह आठ से रात आठ बजे तक बिल भर पाएंगे। वहीं, खरड़ के लोगों को बड़ी राहत देते हुए एक मशीन वहां भी लगाई गई है। जानकारी के मुताबिक, लोगों को बिलों का भुगतान करने में काफी दिक्कत आती थी। कई बार लोग इस बारे में पावरकॉम के अधिकारियों को लिख चुके थे। साथ ही लगातार प्रशासन से मांग की जा रही थी कि इस दिशा में ध्यान दिया जाए। 
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि कुछ जगहों पर मशीनें पहले से लगी हैं, लेकिन वह उचित तरीके से काम नहीं करती हैं। जबकि अब रिहायशी एरिया काफी बढ़ चुका है, ऐेसे में नई मशीनें लगाई जाएं। इसी बीच विधानसभा चुनाव आने के कारण यह काम बीच में रह गया था। सूबे में नई सरकार बनने के साथ पावरकॉम ने इस दिशा में कदम बढ़ा दिया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लोगों के साथ धक्का नहीं होने दिया जाएगा। पहल के आधार पर लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

इन जगह पर लगी नई मशीनें

तीन नई इलेक्ट्रॉनिक मशीनें
इन जगह पर लगी नई मशीनें
66 केवी ग्रिड, सेक्टर-77
66 केवी ग्रिड, फेज-9 इंडस्ट्रियल एरिया
66 केवी ग्रिड, सन्नी एन्क्लेव, खरड़

यहां पहले से चल रही मशीनें
शहर के दो स्थानों पर पावरकॉम पहले से यह सुविधा दे रहा है। इनमें फेज-1 और सेक्टर-68 के ग्रिड में लोगों को यह सुविधा मिल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें