शहर की 12 ग्राम पंचायतों के चुनाव परिणाम आज घोषित होंगे।
परिणामों को लेकर उम्मीदवारों की धड़कनें तेज हो गई हैं। सुबह 8 बजे से ही सभी मतगणना केंद्रों पर गिनती शुरू हो जाएगी और दोपहर तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
ग्राम पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग रविवार को हुई थी। चुनाव में 79.51 फीसदी मतदान हुआ।