फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसरः दो दिग्गजों में है कड़ा मुकाबला

Sat, 12 Apr 2014 04:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर सीट हमेशा से ही राज्य और देश के अंदर चर्चित रही है। यही कारण है कि हर लोकसभा चुनावों के दौरान इस सीट पर राज्य समेत सारे देश की नजर रहती है। इस बार यहां मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और सीनियर भाजपा लीडर अरुण जेटली के बीच है।
विज्ञापन


हालांकि चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जाता है लेकिन इस बार अमृतसर में उम्मीदवार विकास की नहीं, एक-दूसरे की निजी बातों को ज्यादा उछाल रहे हैं। पिछले तीन बार से यह सीट भाजपा के पास थी उसके पहले चार बार इस पर कांग्रेस का कब्जा था।

कांग्रेस के गुरमुख सिंह मुसाफिर 1952, 1957 और 1962 में और भाजपा के नवजोत सिंह सिद्धू 2004, 2007 और 2009 में यहां से जीत चुके हैं। इस बार कैप्टन और जेटली के मुकाबले में आम आदमी पार्टी ने प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दलजीत सिंह को उतारा है।
विज्ञापन

अमृतसर लोकसभा सीट का ब्यौरा

विधानसभा क्षेत्र : 9
अजनाला, राजासांसी, मजीठा, अमृतसर नार्थ, अमृतसर वेस्ट, अमृतसर सेंट्रल, अमृतसर ईस्ट, अमृतसर साउथ और अटारी
अकाली - 4
कांग्रेस - 3
भाजपा - 2
विज्ञापन

अमृतसर में वोटरों का ब्यौरा

अमृतसर लोक सभा सीट पर कुल वोटर : 1790884
पुरुष वोटर: 942251
महिला वोटर: 848633
पोलिंग स्टेशन: 1920
वर्ष 18 से 19 वर्ष तक के पुरुष वोटर : 24103
वर्ष 18 से 19 वर्ष तक के महिला वोटर: 13183
वर्ष 18 से 19 वर्ष तक के कुल वोटर: 37286
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें