फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SGPC Elections: एसजीपीसी अध्यक्ष का चुनाव आज, हरजिंदर सिंह धामी के सामने बलबीर सिंह घुनस की चुनौती

Wed, 08 Nov 2023 12:37 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

शिअद संयुक्त के प्रधान सुखदेव सिंह ढींडसा ने बाबा बलबीर सिंह घुनस का नाम उम्मीदवार के तौर पर घोषित कर दिया है। अब एजपीपीसी के चुनावी इजलास के दौरान मतदान कर अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। इस मुकाबले में अभी तक शिअद के उम्मीदवार हरजिंदर धामी शक्तिशाली बताए जा रहे हैं। सदस्यों की वोट गणना के अनुसार धामी की हैट्रिक बनाए जाने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
मौजूदा एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष पद का चुनाव बुधवार को एसजीपीसी मुख्यालय में दोपहर एक बजे से होगा। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने एसजीपीसी के मौजूदा प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को लगातार तीसरी बार उम्मीदवार घोषित किया है। इसके बाद शिअद संयुक्त के प्रधान सुखदेव सिंह ढींडसा ने भी बाबा बलबीर सिंह घुनस का नाम उम्मीदवार के तौर पर घोषित कर दिया है। अब एजपीपीसी के चुनावी इजलास के दौरान मतदान कर अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।

हैट्रिक के लिए धामी की दावेदारी मजबूत

इस मुकाबले में अभी तक शिअद के उम्मीदवार हरजिंदर धामी शक्तिशाली बताए जा रहे हैं। सदस्यों की वोट गणना के अनुसार धामी की हैट्रिक बनाए जाने की पूरी उम्मीद है। बलबीर सिंह घुनस इस बार धामी को टक्कर देने के लिए मैदान में हैं। क्योंकि अलग-अलग विभिन्न जत्थेबंदियों की ओर से बलबीर सिंह को समर्थन दिया गया है। 

विज्ञापन


वहीं, मीडिया कॉन्फ्रेंस के दौरान एसजीपीसी की पूर्व अध्यक्ष बीबी जगीर कौर ने खुद सभी जत्थेबंदियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बाबा बलबीर सिंह घुनस का नाम एसजीपीसी के अध्यक्ष के तौर पर सारे विपक्ष की ओर से घोषित किया है। बलबीर सिंह को एसजीपीसी अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित करने के दौरान ढींडसा के अलावा एसजीपीसी की पूर्व प्रधान बीबी जगीर कौर, पूर्व जत्थेदार जसबीर सिंह रोडे, चरणजीत सिंह जस्सोवाल, सतनाम सिंह मनावा आदि भी मौजूद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें