पीजीआई एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (एआरडी) के चुनाव में शुक्रवार शाम चार बजे वोटिंग शुरू हुई और रात साढ़े दस बजे तक चली। चुनाव का परिणाम शनिवार रात नौ बजे तक आएगा। चुनाव में डॉ. सेरन रेड्डी और डॉ. आदित्य चौधरी का पैनल मैदान में है। चुनाव में प्रेसिडेंट पद के लिए एक अन्य महिला प्रत्याशी डॉ. त्रिवेणी भी अपनी किस्मत आजमा रहीं हैं।
डॉ. रेडी एनेस्थीसिया डिपार्टमेंट में जूनियर रेजिडेंट हैं और डॉ. आदित्य चौधरी न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में सीनियर रेजिडेंट हैं, जबकि डॉ. त्रिवेणी मनोचिकित्सा डिपार्टमेंट में सीनियर रेजिडेंट हैं। चुनाव में दोनों पैनलों ने वोटरों को लुभाने के लिए अपने-अपने एजेंडे जारी किए हैं।
रेड्डी पैनल ने सुरक्षा के मुद्दे को सबसे ऊपर रखा है। उसके बाद क्वालिटी फूड, क्वालिटी रूम, वाई फाई कैंपस, कल्चरल प्रोग्राम जैसे कई मुद्दे हैं। इसके अलावा रेस्ट रूम बनाने, नेहरू अस्पताल और एडवांस आई सेंटर में कैंटीन की एक्सपेंशन और हॉस्टल में एसी लगाने सहित कई मुद्दे शामिल हैं।