फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग का 5 प्रत्याशियों को नोटिस

Tue, 07 Oct 2014 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव खर्च के ब्योरे में कमियां पाए जाने पर रिटर्निंग आफिसर की ओर से पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के पांच प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया गया है। इनमें कुछ प्रत्याशियों ने अपना लेखा-जोखा ही नहीं पेश किया।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एसएस फुलिया ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यदि निर्धारित अवधि में सही रिकार्ड पेश नहीं किया गया तो उनके खिलाफ भारतीय चुनाव आयोग द्वारा तय नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिन प्रत्याशियों को नोटिस भेजा गया है, उनमें इनेलो प्रत्याशी कुलभूषण गोयल, भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता, हजकां प्रत्याशी रविंद्र रावल, कांग्रेस प्रत्याशी डीके बंसल और बसपा प्रत्याशी विश्वदीपक शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन


इनमें गोयल, गुप्ता और रावल को खर्च रजिस्टर में वास्तविक स्थिति दर्शाकर 48 घंटे के अंदर पेश करने के लिए कहा गया है, जबकि बंसल और विश्वदीपक को आठ अक्तूबर को सुबह 11 बजे तक खर्च की स्थिति स्पष्ट करने का समय दिया गया है। यदि तय समय में खर्च रजिस्टर पेश नहीं किया गया तो वाहनों के प्रयोग के लिए दी गई अनुमति वापस ले ली जाएगी और अदालत में शिकायत दी जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें