फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज हरियाणा के सियासी दलों से रूबरू होगा चुनाव आयोग

Wed, 09 Oct 2019 07:10 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग - फोटो : Election Commission
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग का प्रतिनिधिमंडल हरियाणा विधानसभा आम चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज हरियाणा में आएगा। अपने दो दिवसीय इस दौरे में आयोग की ओर से राजनैतिक दलों, स्टेट नोडल अधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ विभिन्न बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त  सुनील अरोड़ा, निवार्चन आयुक्त  अशोक लवासा और सुशील चंद्रा 9 अक्तूबर को चंडीगढ़ के एक  निजी होटल पहुंचेंगे और शाम तक राजनैतिक दलों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद देरशाम हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और स्टेट नोडल अधिकारियों के साथ भी चुनावों को लेकर बैठक होगी।

उन्होंने बताया कि 10 अक्तूबर को ये आयुक्त एक स्वीप प्रदर्शनी का उद्धाटन करेंगे। उसके बाद आयोग की हरियाणा के मंडलायुक्तों, जिला निर्वाचन अधिकारियों, एडीजीपी, पुलिस रेंज आईजी और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक होगी। जिसमें विधानसभा चुनाव बारे विस्तार से चर्चा की जाएगी। दोपहर को  आयोग की हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें