फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग का ऐसा कारनामा, कांग्रेसी चकराए

Wed, 16 Apr 2014 06:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नामांकन पत्र वापस लेने के बाद चुनाव निशान अलॉट करते समय चुनाव आयोग के एक फैसले पर विवाद खड़ा हो गया।
विज्ञापन


पीपीपी-कांग्रेस के सांझे उम्मीदवार मनप्रीत सिंह बादल ने आरोप लगाया कि आयोग ने उनकी पीपीपी पार्टी के चुनाव निशान रहे पतंग को जानबूझकर एक मनप्रीत नाम के आजाद उम्मीदवार को अलॉट कर दिया और चुनाव अधिकारी ने पंजाब सरकार के दबाव में आकर उसे सरनेम बादल भी दे दिया है। ऐसा इसलिए किया गया, ताकि पीपीपी के नाम पर पड़ने वाली वोटों को बांटा जा सके।

आयोग पर सरकार का दवाबः मनप्रीत

मनप्रीत बादल ने बताया कि पतंग चुनाव निशान पर पीपीपी ने पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था। जबकि उस व्यक्ति के पास ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे वह यह साबित कर सके कि उसके नाम के साथ बादल लगता है।

मनप्रीत बादल ने कहा कि उन्होंने चुनाव अधिकारी को अपना पासपोर्ट, पैन कार्ड और आधार कार्ड दिखाया था जिसमें मेरे नाम के साथ बादल लगा हुआ है पर इसके बावजूद पंजाब सरकार के दबाव में चुनाव अधिकारी ने उक्त आजाद कैंडिडेट मनप्रीत को सरनेम बादल और चुनाव चिन्ह पतंग साजिश के तहत जारी किया है।
विज्ञापन

बादल परिवार की हार यकीनी

मनप्रीत बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री, उपमुख्ममंत्री और हरसिमरत कौर बादल ने अपनी हार को यकीन में बदलते हुए देखकर घटिया हथकंडे इस्तेमाल करने शुरू कर दिए हैं पर उनको बठिंडा के लोगों पर विश्वास है कि वह बादल परिवार के इस गुमराह करने वाली चाल में न आकर उन्हें भारी बहुमत से जीत दिलाएंगे।

मनप्रीत बादल ने कहा कि वह इसकी शिकायत मुख्य चुनाव अधिकारी को कर आजाद उम्मीदवार के तौर पर खड़े हुए मनप्रीत को सरनेम और जारी चुनाव निशान को रद्द करने की मांग करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें