फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग का उम्मीदवारों के हक में फरमान

Mon, 15 Sep 2014 07:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने अधिकारियों को निष्पक्षता से काम करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि किसी पार्टी या उम्मीदवार की अधिकारियों के खिलाफ शिकायत सही पाई गई तो आयोग सख्त कार्रवाई करेगा।

सोमवार को चुनाव आयोग ने यह आदेश पार्टी व उम्मीदवारों के साथ हुई बैठक के बाद जारी किए। उन्होंने कहा कि चुनाव अधिकारी को यदि कोई उम्मीदवार किसी तरह की शिकायत करता है, तो अधिकारी शिकायत लिखित में लें। उस पर शिकायतकर्ता के हस्ताक्षर जरूर होने चाहिए। ताकि आयोग के पास उसका रिकॉर्ड रहे। उन्होंने पार्टी और उम्मीदवारों को भरोसा दिया कि चुनाव के दौरान भेदभाव नहीं होगा। सभी उम्मीदवारों को निर्वाचन आयोग समान अवसर उपलब्ध कराते हुए पहले आओ, पहले पाओ के सिद्धांत का पालन करेगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उम्मीदवारों को बताया कि चुनाव के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे। इसके तहत मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी, वेब कैमरे, माइक्रो ऑब्जर्वर, पुलिस ऑब्जर्वर, जनरल ऑब्जर्वर की तैनाती की जाएगी। चुनाव शांतिपूर्वक करवाने के लिए निर्वाचन आयोग पहले ही केंद्र से 140 कंपनियों की मांग कर चुका है। इसके अलावा चुनाव आयोग से मिलने वाले निर्देशों को पार्टियों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


इसके पूर्व राज्य निर्वाचन आयोग के बुलावे पर आए लगभग आधा दर्जन छोटे-बड़े दलों और उम्मीदवारों ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ बैठक की। बैठक में हरियाणा लोकहित पार्टी ने आरोप लगाया कि चुनाव रैलियों की अनुमति देने में प्रशासन भेदभाव पूर्ण रवैया अपना रहा है।
विज्ञापन


इस कारण छोटे दलों को चुनाव प्रचार करने में दिक्कत आ रही है। राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद अधिकारी निवर्तमान सरकार के इशारे पर न सिर्फ काम कर रहे हैं, बल्कि पार्टी नेताओं को भी परेशान कर रहे हैं। हलोपा के प्रवक्ता हरीराम बाली ने बताया कि दो दिन पूर्व सोनीपत के डीसी ने पार्टी अध्यक्ष गोपाल कांडा के हेलिकॉप्टर को गोहाना में बिना किसी कारण के लंबे समय तक रोके रखा। इससे पार्टी प्रमुख अपने मतदाताओं के बीच नहीं जा पाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें